Google Analytics Meta Pixel
बेंगलुरू में दो विदेशी ओमिक्रॉन संक्रमित मिले

बेंगलुरू में दो विदेशी ओमिक्रॉन संक्रमित मिले

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भारत में भी पहुंच गया है। देश में इसके पहले दो मरीज कर्नाटक में मिले हैं। इनमें एक की उम्र 46 और दूसरे की 66 साल है। हेल्थ मिनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने की आशंका है। यह डेल्टा से 5 गुना तक ज्यादा संक्रामक हो सकता है। अब तक ओमिक्रॉन के 29 देशों में 373 केस मिल चुके हैं।

ICMR के DG बलराम भार्गव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की बनाई 37 लैब में संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। इनमें कर्नाटक के दो सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग विदेशी हैं। ये 11 और 20 नवंबर को बेंगलुरु आए थे। उनके संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उनकी निगरानी की जा रही है। भार्गव ने कहा कि हमें घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन जागरूकता बेहद जरूरी है। इससे संक्रमित सभी मामलों में अब तक हल्के लक्षण पाए गए हैं। देश और दुनिया भर में अब तक ऐसे सभी मामलों में कोई गंभीर लक्षण नोट नहीं किए गए हैं। WHO इस पर स्टडी कर रहा है।

देश के 55% केस केरल और महाराष्ट्र में
अग्रवाल ने बताया- एक महीने से देश में कोरोना के केस लगातार घट रहे हैं। चिंता की बात यह है कि 15 जिलों में अब भी पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है। 18 जिलों में यह रेट 5 से 10% बनी हुई है। केरल और महाराष्ट्र ही दो राज्य हैं जहां 10 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। देश के 55% से ज्यादा केस यहीं हैं। उन्होंने बताया कि 49% आबादी को वैक्सीन के दोनों डोज लगे। घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है। देश में अभी कोरोना के 99,763 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 9,765 नए मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *