Google Analytics Meta Pixel
डेनमार्क में भी ओमिक्रॉन के दस्तक की आशंका; दक्षिण अफ्रीका से लौटे 2 यात्री कोरोना पॉजिटिव

डेनमार्क में भी ओमिक्रॉन के दस्तक की आशंका; दक्षिण अफ्रीका से लौटे 2 यात्री कोरोना पॉजिटिव

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से दुनिया में फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिकॉर्न के संदिग्ध केस मिले हैं। PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि इसके ओमिकॉर्न होने की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही उन सभी लोगों से संपर्क किया जा रहा है कि जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने पर ब्रिटेन सख्त
ब्रिटेन में दो लोगों के सैंपल में कोरोना के दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट ओमिक्रॉन पाए जाने पर डर का माहौल है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार रात में देश में बाहर से आने वालों के लिए कोविड से जुड़े एंट्री नियम सख्त करने की घोषणा की।

जॉनसन ने कहा कि जिस पॉजिटिव व्यक्ति में आज ओमिक्रॉन के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं, उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को भी 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया है। नए कोरोना वायरस वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए हम सख्त कदम उठाने जा रहे हैं।

पीएम जॉनसन ने कहा, विदेश से आने वाले हर यात्री का RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। यह टेस्ट उसे देश में एंट्री का दूसरा दिन खत्म होने तक हर हाल में कराना होगा। ऐसे यात्री निगेटिव रिपोर्ट आने तक क्वारैंटाइन किए जाएंगे। साथ ही अब देश में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाए जाने के कार्यक्रम को भी तेज किया जाएगा। जॉनसन ने कहा, सरकार फेसमास्क पहनने के नियम भी दोबारा सख्त करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *