बॉलिवुड की दिग्गज ऐक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) कैंसर से लड़ाई (Cancer Diagnosis) लड़ रही हैं। हमेशा हंसते रहने वाली किरण को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा सकता है कि वह भीतर कितना दर्द सह रही हैं। खास बात यह है कि किरण खेर ने टीवी पर वापसी कर ली है। रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट‘ के जज के तौर पर किरण खेर की वापसी से जहां शो के सेट पर खुशी का माहौल है, वहीं मनोज मुंतशिर से लेकर रैपर बादशाह और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग का फन BTS Video शेयर किया है। इसमें किरण खेर की भी झलक दिख रही है।
किरण खेर की जूलरी देख डोला दिल
इस वीडियो क्लिप में शिल्पा शेट्टी, किरण खेर के गहनों को देख रही हैं और मजाकिया लहजे में कह रही हैं कि लगता है कि वह शो में सिर्फ इसलिए आई हैं कि अपने गहने शो-ऑफ कर सकें। शिल्पा आगे कहती हैं कि किरण के बेटे सिकंदर खेर तो ये सारी जूलरी पहनेंगे नहीं, इसलिए उन्हें ऐक्ट्रेस को गोद ले लेना चाहिए। किरण खेर इस पर कहती हैं कि यदि उन्हें ऐसा करना पड़ा तो वह जरूर करेंगी।