Google Analytics Meta Pixel
कपिल शर्मा शो की गेस्ट स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं पहचाना

कपिल शर्मा शो की गेस्ट स्मृति ईरानी को गार्ड ने नहीं पहचाना

अपनी किताब ‘लाल सलाम’ के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो पर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सेट के गार्ड ने नहीं पहचाना और सेट पर जाने से रोक दिया। नाराज मंत्री बिना शूटिंग के लौट गईं। वे इस शो के जरिए अपनी किताब पर बात करने वाली थीं।

जब कपिल और उनकी प्रोडक्शन की टीम को इस बात का पता लगा तो सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद प्रोडक्शन टीम ने स्मृति ईरानी से बात करने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार शूटिंग कैंसिल करनी पड़ी। उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंचा और कपिल की प्रोडक्शन टीम से काफी देर तक उनकी बातचीत हुई। जब बात नहीं बनी, तो प्रोडक्शन टीम ने सेट से जुड़े लोगों को घर जाने को कह दिया।

काफी समझाइश के बाद भी गार्ड ने एंट्री नहीं दी
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री उनके ड्राइवर और दो लोगों की टीम के साथ शो की शूटिंग के लिए शाम को कपिल शर्मा के सेट पर पहुंची थीं। एंट्रेंस गेट पर वहां का सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया और उसने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, ‘हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।’

जोमैटो का डिलीवरी बॉय बिना पूछताछ के अंदर गया
स्मृति काफी देर तक गार्ड को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गार्ड नहीं माना। तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, वह अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट की डिलीवरी देने आया था, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री काफी नाराज हुईं। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रोडक्शन टीम और कपिल शर्मा को फोन भी लगाए, लेकिन बात नहीं हो पाई। आखिर नाराज होकर स्मृति ईरानी बगैर शूट किए वापस लौट गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *