Google Analytics Meta Pixel
सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की,

सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की,

देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अकाउंट होल्डर्स को झटका दिया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला किया है। बैंक ने सेविंग्स अकाउंट की ब्याज दरों को सालाना 2.90 से घटाकर 2.80% करने का फैसला किया है। नई दरें 1 दिसंबर से लागू होंगी।

जानिए कितने बैलेंस पर मिलेगा कितना ब्‍याज मिलेगा?
1 दिसंबर 2021 से सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपए से कम सेविंग्स अकाउंट बैलेंस के लिए सालाना ब्याज दर 2.80% होगी। वहीं, 10 लाख रुपए और इससे ज्यादा के लिए सालाना ब्याज दर 2.85% होगी। अभी तक जमा पर 2.90% सालाना ब्याज दिया जा रहा है।

सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80TTA के तहत बैंक के सेविंग्स अकाउंट के मामले में ब्याज से सालाना 10 हजार रुपए तक की आय टैक्स फ्री है। इसका लाभ 60 साल से कम उम्र के व्यक्ति को मिलता है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ये छूट 50 हजार रुपए है। इससे ज्यादा आय होने पर TDS काटा जाता है। तय छूट लिमिट से ज्यादा ब्याज आय होने पर बैंक द्वारा 10% TDS काटा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *