हमारा स्वास्थ्य हमारे लिए सबसे कीमती होता है। जब तक हम स्वस्थ हैं, तब तक हमारे पास अपने सपनों, अपने परिवार, ऑफिस और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की शक्ति है। इसलिए कहा गया है ‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है’।
स्वास्थ्य के महत्व को अधिकांश लोग समझते हैं
हम में से अधिकांश लोग अपने स्वास्थ्य के महत्व को समझते हैं और इसकी स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करते रहते हैं। हालाँकि, हमारे प्रयासों के बावजूद, हम जीवन में कभी न कभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं, और हमें ऐसी स्थिति के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।
कोविड ने फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत को बढ़ा दिया
कोविड ने फाइनेंशियल प्लानिंग की जरूरत को बढ़ा दिया है। इस लिहाज से स्वास्थ्य बीमा खरीदना एक अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। स्वास्थ्य बीमा आपको आपके मेडिकल खर्च, अस्पताल में भर्ती होने की लागत, कंसल्टेशन फीस, एंबूलेंस चार्ज आदि को कवर करके आपको वित्तीय सहायता प्रदान करता है।
अपने आप को और अपने परिवार को बेवजह खर्च से बचाएं
चिकित्सा के बढ़ते खर्च के साथ, एक अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया स्वास्थ्य कवर यह सुनिश्चित करता है कि आपकी सारी मेहनत की कमाई अस्पताल के बिलों के भुगतान पर खर्च न हो। मेडिकल इमरजेंसी के समय, आप खर्च की चिंता किए बिना एक अच्छा इलाज कर सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस आपको मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करता है।
यदि आप अपने बीमाकर्ता के नेटवर्क अस्पताल में भर्ती हैं तो स्वास्थ्य बीमा कैशलेस उपचार की सुविधा भी लाता है। इसका मतलब है कि आपको इलाज के लिए कुछ भी पेमेंट करने की जरूरत नहीं है। सिवाय उन खर्चों के जिन्हें आपकी पॉलिसी कवर नहीं करती है या कुछ गैर-चिकित्सा खर्चों को कवर नहीं करती है।