दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब; मंत्री, सांसद समेत अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब; मंत्री, सांसद समेत अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद हुए कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बेटे को सोमवार को अंतिम विदाई दी जा रही है। तीनों के शव भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रायगढ़ लाए गए। सर्किट हाउस स्थित मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार होगा। कमांडेंट की शहादत के सम्मान में शहर पूरी तरह से बंद है। श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, अफसरों समेत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बड़े बेटे कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी (41) सहित 5 जवान 13 नवंबर को मणिपुर में हुए उग्रवादी हमले में शहीद हो गए थे। असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे अवीर त्रिपाठी (6) की भी इस हमले में मौत हो गई थी। वह परिवार सहित आ रहे थे, इसी दौरान घात लगाए उग्रवादियों ने IED ब्लास्ट कर उनकी गाड़ी को उड़ा दिया था।

शहीद व उनकी पत्नी-बेटे का शव घर पर लाया गया। घर के बाहर भारी भीड़ रही। भारत माता की जय और विप्लव अमर रहे के नारे लगाए जा रहे हैं। तीनों के शव अंतिम दर्शन के लिए घर से रामलीला मैदान लाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *