प्रधानमंत्री मोदी ने 77 मंत्रियों के 8 ग्रुप बनाए

प्रधानमंत्री मोदी ने 77 मंत्रियों के 8 ग्रुप बनाए

केंद्र सरकार के कामकाज में सुधार लाने के लिए 77 मंत्रियों को 8 ग्रुप्स में बांटा गया है। सूत्रों के मुताबिक ये फैसला कैबिनेट की बैठकों के बाद किया गया, जिसे चिंतन शिविर का नाम दिया गया था। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। ऐसे कुल 5 सत्र आयोजित किए गए थे। आखिरी बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

व्यक्तिगत दक्षता से लेकर संसदीय कामकाज को लेकर सत्र
पांच सत्रों में से पहला सत्र- व्यक्तिगत दक्षता (Personal Efficiency), दूसरा- केंद्रीय क्रियान्वयन (Focused Implementation), तीसरा मंत्रालय का कामकाज और हितधारकों के साथ मिल कर काम करना (Ministry Functioning and Stakeholder Engagement), चौथा- पार्टी के साथ तालमेल और प्रभावी संवाद (Party Coordination and Effective Communication) और पांचवां सत्र- संसदीय कामकाज (Parliamentary Practices) को लेकर था।

डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करने पर फोकस
इन सभी बैठकों का फोकस केंद्र सरकार की कुशलता में सुधार करना और डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करने पर था। मंत्रियों के 8 अलग ग्रुप बनाना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *