कांकेर में नक्सलियों ने 3 गांव के लोगों से पूछा, छोड़े या मारे

कांकेर में नक्सलियों ने 3 गांव के लोगों से पूछा, छोड़े या मारे

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने अपने साथी के ऊपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर उसकी सैकड़ों ग्रामीणों के सामने गला रेत कर हत्या की है। फिलहाल पुलिस की तरफ से इस मामले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इतना जरूर बताया जा रहा है कि जिस नक्सली को मारे जाने की खबर मिल रही है उस पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाई थी। जिसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी भी मौजूद थे। जिन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि, यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इस बात पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि, गद्दार की मौत ही सजा है।

जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने साथी की किसी नुकीले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। इधर इस मामले में अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने बताया कि, नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही है। जिस दिनेश नुरेटी को माओवादियों ने मारा है वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही इलाके में सक्रिय रहकर जमकर तांडव मचाया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *