खास रणनीति से BJP के गढ़ में सेंधमारी कर रहे केजरीवाल

खास रणनीति से BJP के गढ़ में सेंधमारी कर रहे केजरीवाल

गोवा की पॉपुलेशन करीब 16 लाख है। एरिया के लिहाज से ये भारत का सबसे छोटा तो पॉपुलेशन के मामले में चौथा सबसे छोटा राज्य है। 10 साल से यहां BJP की सरकार है लेकिन इस बार BJP के इस गढ़ में सेंधमारी करने के लिए अरविंद केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ और ममता बनर्जी की पार्टी ‘TMC’ पूरी ताकत लगा रही है।

केजरीवाल तो लगातार गोवा की विजिट पर हैं, जबकि ममता ने भी कुछ ही दिनों पहले दो दिन गोवा में बिताए लेकिन जो वो चाहती थीं, वो गोवा में हो नहीं पाया।

ममता से सरदेसाई ने सिर्फ मुलाकात की, न गठबंधन न विलय

ममता की विजिट के दौरान TMC की कोशिश गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई को पार्टी में शामिल करने की थी। बाद में गठबंधन की बात भी हुई लेकिन न ही वे TMC में शामिल हुए और न ही उन्होंने गठबंधन किया। सिर्फ ममता बनर्जी से मुलाकात की।

अब खबर है कि, उनका कांग्रेस के साथ गठबंधन हो चुका है। लेकिन मामला सीटों की संख्या को लेकर थोड़ा फंसा है। सरदेसाई 6 सीटें चाहते हैं, कांग्रेस 3 पर राजी है। कांग्रेस के एक सीनियर लीडर का कहना है कि, गठबंधन पर लगभग सहमति बन गई है लेकिन इसकी घोषणा अभी नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *