Google Analytics Meta Pixel
जुआरियों को पकड़ने गई थी टीम, 2 पुलिसवालों को बंधक भी बनाया

जुआरियों को पकड़ने गई थी टीम, 2 पुलिसवालों को बंधक भी बनाया

महासमुंद जिले में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने 2 पुलिसवालों को बंधक भी बना लिया था। जिन्हें बाद में बड़ी मशक्कात के बाद छोड़ा गया। अब इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सरायपाली थाना के बिरकोल गांव का है।

दरअसल, 3 नवंबर को पुलिस को पता चला था कि बिरकोल गांव के सामुदायिक भवन के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ लिया था। इसी बीच गांव के ही 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस से ही विवाद करने लगे। सभी ने पहले पुलिस को गालियां दीं, फिर हाथापाई करते हुए मारपीट की। इसके बाद पुलिस की टीम मौके से निकल गई थी। मगर ग्रामीणों ने 2 पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया था। इधर, जब मामले की जानकारी पुलिस के सीनियर अधिकारियों को मिली, तब वे मौके पर पहुंचे। फिर दोनों बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाया गया था। ग्रामीणों ने सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी।

ये हुए गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने धारा 186,353,332,294,506,323,149 के तहत आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने अब मामले की जांच करने के बाद 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चन्द्रकिशोर साहू,अर्जित साहु, मुकेश निषाद, परदेशी निषाद, विनोद निषाद,आनंद निषाद, नाथूराम निषाद और रूप सिंह साहू शामिल हैं। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा शुक्रवार को किया है। पुलिस अभी इस मामल में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *