अफगानिस्तान भरोसे हिंदुस्तान, करोड़ों भारतीय करेंगे राशिद एंड कंपनी का सपोर्ट

अफगानिस्तान भरोसे हिंदुस्तान, करोड़ों भारतीय करेंगे राशिद एंड कंपनी का सपोर्ट

दुबई
कप्तान विराट कोहली ने अपने 33वें जन्मदिन पर भारतीय टीम (IND Beat SCO) ने दिवाली के अगले दिन स्कॉटलैंड का दिवाला निकाल दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम ने पहले स्कॉटलैंड को महज 85 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद केएल राहुल और रोहित शर्मा की पावर बैटिंग से सिर्फ 39 गेंदों में मैच 8 विकेट से जीतते हुए अपना रनरेट को लंबी छलांग दे दी। सुपर-12 के ग्रुप-2 के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया अब 4 मैचों में 4 अंक हो गए हैं और वह न्यूजीलैंड के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यह गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

अब हिंदुस्तान को अफगानिस्तान का भरोसा
अब भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना किस्मत और अफगानिस्तान (AFG vs NZ T20 World Cup) पर निर्भर करता है। अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो रविवार को होने वाले अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच में मोहम्मद नबी की कप्तानी वाली अफगान टीम को हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद भारतीय टीम को अपने आखिरी मैच में नामीबिया को हराना होगा। बता दें कि भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी।

पूरा सेनेरियो: अगर ऐसा हुआ तो भारत पहुंचेगा सेमीफाइनल में
फिलहाल न्यूजीलैंड के 6 अंक हैं और अगर वह अफगानिस्तान से जीत जाता है तो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर जाएगा। ऐसे में भारत और नामीबिया मैच सिर्फ औपचारिक होगा। इसके रिजल्ट का टूर्नामेंट असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, अगर अफगानिस्तान जीत जाता है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारत को हर हाल में नामीबिया को हराना होगा, जिससे के उसके भी 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में भारत और अफगानिस्तान में से वह टीम सेमीफइनल में पहुंचेगी, जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *