Google Analytics Meta Pixel
गोपालगंज में 18 और बेतिया में 15 की जान गई

गोपालगंज में 18 और बेतिया में 15 की जान गई

बिहार के दो जिलों में तीन दिन में जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 की हालत गंभीर है। मरने वालों में 18 गोपालगंज के रहने वाले थे। यहां 7 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। पश्चिम चंपारण में 15 मौतें हुई हैं। यहां 4 लोगों की हालत गंभीर है।

अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आने के कारण प्रशासन इन्हें संदिग्ध मौत मान रहा है। DM शराब पीने से मौत होने की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन मृतकों के परिजनों का कहना है कि शराब पीने के बाद ही तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई।

इस मामले में गोपालगंज SP आनंद कुमार ने महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार और एक चौकीदार को सस्पेंड किया है, वहीं पश्चिम चंपारण के नौतन थानेदार और चौकीदार को भी सस्पेंड किया गया है।

उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन की टीम इलाके में छापेमारी कर रही है। गोपालगंज में 3 घरों को सील किया गया है, जबकि चार धंधेबाज तुरहा टोले के छोटेलाल साह, अशोक शर्मा, रामप्रवेश साह और जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। गोपालगंज प्रशासन ने 11 शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है, जबकि सूत्रों की मानें तो अन्य 7 मृतकों के परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बिना ही दाह-संस्कार करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *