सर्दियों का मौसम सेहत का मौसम कहा जाता है, लेकिन कई मामलों में यह शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। अधिक ठंड से दिल पर दबाव बढ़ता है। रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ स्ट्रोक व हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है।सर्दियों में बढ़ जाते हैं ये खतरे
1- ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना
मेयो क्लीनिक के अनुसार, सर्दियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त को इन सिकुड़ी हुई वाहिकाओं से गुजरने में अधिक दबाव लगाना पड़ता है। इसी दबाव के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
2- स्ट्रोक का खतरा ज्यादा
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, अत्यधिक ठंड के दौरान रक्त गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है, जिससे इसका थक्का आसानी से बनने लगता है। अधिकतर स्ट्रोक रक्त का थक्का बनने के कारण ही होते हैं। यह थक्का मस्तिष्क की रक्त वाहिका के मार्ग को भी बाधित करता है।
3- हार्ट अटैक की स्थिति
न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई स्थित आइकन स्कूल ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, सर्दियों में ठंड और फ्लू से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम के रक्त का स्तर कई गुना बढ़ता है। इससे धमनियों की दीवारों पर प्लैक जमा होता है। इससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है।