बेंगलुरु में राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

बेंगलुरु में राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को बेंगलुरु में राजकीय सम्मान के साथ किया दफनाया गया। उन्हें आखिरी सलाम देने के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री के कई सुपर-स्टार पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था लेकिन, उनकी बेटी वंदिता को अमेरिका से भारत पहुंचने में समय लगा इसलिए अंतिम संस्कार को रविवार के लिए स्थगित किया गया। वंदिता को दिल्ली से बेंगलुरु तक लाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की थी।

अपने 46 साल के छोटे से जीवनकाल में पुनीत परोपकार के भी पावर स्टार थे। वे धर्मों के खिलाफ कुछ नहीं सुन पाते थे। कोरोना महामारी के दौरान भी पुनीत ने CM रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे। पुनीत ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी उठाई थी।

पुनीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके निधन की खबर सुनकर ही 2 फैंस की सदमे में मौत हो गई। एक फैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, बेंगलुरु शहर हाई अलर्ट पर है। यहां शराब की बिक्री पर रोल लगाई गई है। कांतीरवा स्टेडियम, जहां पुनीत की पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, वहां शुक्रवार शाम से ही लाखों फैंस पावर स्टार को अंतिम विदाई देने के लिए खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *