1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ करेंगे

1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिन के दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। वह कुछ देर में पहुंच जाएंगे। सुबह 11.30 बजे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर 1.50 करोड़ नए सदस्य जोड़ने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। शाम 3 बजे से पार्टी दफ्तर में बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसी बैठक में चुनावी तैयारियों का ब्लू प्रिंट फाइनल होगा। शाह का यह दौरा UP में विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है।

भाजपा के सदस्यता अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के 14000 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं। हर एक विधानसभा से लोगों को बुलाया गया है। ये सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता लेंगे। कार्यक्रम में अमित शाह अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे।

भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है यह अभियान
उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को जीतने के लिए भाजपा ने जो रणनीति तैयार की है, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पार्टी के इस सदस्यता अभियान की है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगभग ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य हैं। BJP की तैयारी है कि जनवरी तक इस सदस्यता अभियान में डेढ़ करोड़ नए सदस्य शामिल करते हुए इस संख्या को 4 करोड़ तक पहुंचाया जाए।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
सदस्यता अभियान के बाद गृहमंत्री अमित शाह दोपहर में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर पहुंचकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक शामिल होंगे।

इसके बाद शाह पार्टी के राज्य मुख्यालय में पहुंचेंगे। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ भी बैठक भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *