कोहली ऐंड कंपनी की धमाकेदार फॉर्म से बाबर आजम की टीम की उड़ी नींद

कोहली ऐंड कंपनी की धमाकेदार फॉर्म से बाबर आजम की टीम की उड़ी नींद

नई दिल्ली
भारत की मुख्य टीम ने लंबे समय बाद एक साथ टी-20 मैच खेले। इंग्लैंड के खिलाफ होम टी-20 सीरीज के बाद से विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम पहली बार टी-20 मैच खेलने उतरी। श्रीलंका दौरे पर एक टीम गई थी, लेकिन अधिकतर खिलाड़ी दौरे का हिस्सा नहीं थे। दरअसल, कोहली की कप्तानी में मुख्य टीम इंग्लैंड दौरे पर थी, जहां आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला (न्यूजीलैंड के खिलाफ) और 5 मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड से खेल रही थी।

ऐसे में माना जा रहा था कि जब भारतीय खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट में साथ खेलेंगे तो क्वॉर्डिनेशन बनाने में टाइम लगेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले अभ्यास मैच में वनडे वर्ल्ड कप-2019 इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया तो दूसरे अभ्यास मैच में रोहित शर्मा की लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा रौंदा। कुल मिलाकर देखा जाए तो टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को होने वाले हाई टेंपर मैच से पहले लय पा ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *