शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा-शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने हाल ही पॉर्नोग्राफी केस में फंसे शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर इसी साल जुलाई में सेक्‍सुअल असॉल्‍ट का आरोप लगाया था। अब शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ कथित तौर पर मैंटल और सेक्शुअल हैरेसमेंट और धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई है।

शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि राज कुंद्रा ने न सिर्फ उनका शोषण किया बल्कि अंडरवर्ल्ड की धमकी तक दी। शर्लिन ने रोते हुए कहा कि अब वह डर-डरके नहीं जी सकतीं।

‘आप यौन शोषण करते हैं, अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं’
वीडियो में शर्लिन राज कुंद्रा के लिए कह रही हैं, ‘लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाकर आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आप उनको टोपी क्यों पहनाते हैं? क्या ये होता है एथिकल बिजनस? आपको बिजनसमैन बनना है, जाइए सीखिए, टाटा कैसे बिजनस करते हैं। एथिक्स के साथ करते हैं। जो वादे करते हैं वो निभाते हैं। आप क्या करते हैं? आप आर्टिस्ट के घर पर जाकर उनका यौन शोषण करते हैं। उनके घर पर जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *