5 साल में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी

5 साल में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो विश्व में दूसरे नंबर की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। महज 5 साल पहले शुरू हुई यह कंपनी इस समय 69 हजार करोड़ का रेवेन्यू कमाती है जबकि अगले तीन साल में यह 1 लाख करोड़ का रेवेन्यू कमाने लगेगी।

रिलायंस जियो को 2016 में लॉन्च किया गया था

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस जियो को 2016 में लॉन्च किया था। यह इस समय भारत में 43 करोड़ ग्राहकों के साथ 37% बाजार के हिस्से पर काबिज है। रेवेन्यू के मामले में इसका हिस्सा 39% है। रिलायंस जियो इंफोकॉम के नाम से रिलायंस इस टेलीकॉम कंपनी को चलाती है। जियो की शुरुआत 5 सितंबर 2016 को हुई थी और जियो वेलकम ऑफर से इसे लॉन्च किया गया था।

जापान में एक GB डेटा के लिए 30 डॉलर लगता था

जियो की लॉन्चिंग के समय जापान में एक GB डेटा के लिए 30 डॉलर लगता था। कोरिया में 18 डॉलर का चार्ज लगता था। यूके, चीन और जर्मनी में 15-15 डॉलर चार्ज लगता था। अमेरिका में 10 और भारत में 4 डॉलर का चार्ज लगता था। पर जियो ने इसे एक डॉलर के चार्ज में लॉन्च किया। इस ऑफर के तहत 4 जी सेवाएं ग्राहकों को पहले 3 महीने तक मुफ्त में दी गईं फिर इसे मार्च 2017 तक बढ़ा दिया गया। इस दौरान कंपनी पहले महीने में 1.6 करोड़ ग्राहक जोड़ी। 83 दिनों में 5 करोड़ ग्राहक बने और 170 दिनों (21 फरवरी 2017तक) में 10 करोड़ ग्राहक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *