समुद्र हमारी साझी विरासत, इन्हें ताकत के जोर से कब्जा करने से बचाना होगा

समुद्र हमारी साझी विरासत, इन्हें ताकत के जोर से कब्जा करने से बचाना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा शनिवार रात खत्म हो गया। वे न्यूयॉर्क से भारत के लिए रवाना हो गए हैं और आज सुबह 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। अमेरिका ने मोदी को 157 कलाकृतियां लौटाई हैं। यह कलाकृतियां कई शताब्दी पुरानी हैं, जिन्हें तस्करी कर अमेरिका ले जाया गया था।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण दिया। इस इवेंट के लिए PM मोदी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी से न्यूयॉर्क पहुंचे थे। उन्होंने UNGA के 76वें समिट में भाषण की शुरुआत नमस्कार साथियों कहकर की।

भाषण को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद संभालने के लिए अब्दुल्ला जी को बधाई। यह विकासशील देशों के लिए गौरव की बात है। पिछले डेढ़ साल से हम 100 साल बाद आई सबसे बड़ी महामारी का सामना कर रहे हैं। ऐसी महामारी में जीवन गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देता हूं।

नाम लिए बिना पाकिस्तान पर निशाना साधा
पीएम ने नाम लिए बिना, पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को टूल की तरह इस्तेमाल करने वाले देशों पर यह भारी पड़ सकता है। हमें सतर्क रहना होगा कि अफगानिस्तान का इस्तेमाल कोई देश अपने हितों के लिए न कर सके। वहां की महिलाओं और बच्चों को संभालना है। हमें अपना दायित्व निभाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *