पहले 100 अरब डॉलर का लेवल 13.5 साल में हासिल किया, दूसरे 100 अरब डॉलर को 3.5 साल में टच किया

पहले 100 अरब डॉलर का लेवल 13.5 साल में हासिल किया, दूसरे 100 अरब डॉलर को 3.5 साल में टच किया

टॉप IT कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) बुधवार को 200 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की पहली सॉफ्टवेयर कंपनी बन गई। इसे पहला 100 अरब डॉलर का लेवल छूने में 13.5 साल, जबकि दूसरा 100 अरब डॉलर टच करने में केवल 3.5 साल लगा है।

एसेंचर का मार्केट कैप 218.5 अरब डॉलर

TCS अब ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी एसेंचर के करीब पहुंच गई है। एसेंचर का मार्केट कैप 218.5 अरब डॉलर है। हालांकि TCS ने बुधवार को यह रिकॉर्ड हासिल किया। आज इसके शेयर्स में गिरावट है। इसका मार्केट कैप घटकर 198 अरब डॉलर हो गया है। TCS का शेयर बुधवार को एक साल के ऊपरी स्तर 3,981 रुपए पर पहुंचा था। आज यह 1.5% गिरावट के साथ 3,900 रुपए पर कारोबार कर रहा है। रुपए में मार्केट कैप 14.43 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 14.65 लाख करोड़ रुपए हो गया था।

2004 में एक्सचेंज पर लिस्ट हुई थी TCS

TCS 2004 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। इसने पहली बार 100 अरब डॉलर का मार्केट कैप 2017 में टच किया था। इस तरह से इसे 13.5 साल का समय 100 अरब डॉलर तक पहुंचने में लगा था। लेकिन अगला 100 अरब डॉलर का आंकड़ा इसने केवल 3.5 साल में टच किया है। TCS अपने ग्लोबल ग्राहकों को सॉफ्टवेयर की एंड टू एंड सेवाएं देती है। पिछले एक साल में कोरोना की वजह से सभी सेक्टर के ग्राहकों ने टेक्नोलॉजी में अच्छा खासा निवेश किया है। यही कारण है कि IT कंपनियों के शेयर्स 1 साल में बेहतरीन मुनाफा दिए हैं। इससे कंपनियों के मार्केट कैप पर भी असर दिखा है।

सैप का मार्केट कैप 169.4 अरब डॉलर

सैप का मार्केट कैप 169.4 अरब डॉलर है। IBM का मार्केट कैप 123 अरब डॉलर है। भारत की दूसरी IT कंपनी इंफोसिस पांचवें नंबर पर है। इसका मार्केट कैप 99 अरब डॉलर है। पिछले महीने ही 100 अरब डॉलर के लेवल को इस कंपनी ने टच किया था। रुपए में इसका मार्केट कैप अभी 7.20 लाख करोड़ रुपए है। पिछले महीने यह 7.37 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *