NH-30 पर CRPF और पुलिस ने पकड़ा 546 किलो से ज्यादा गांजा;

NH-30 पर CRPF और पुलिस ने पकड़ा 546 किलो से ज्यादा गांजा;

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले भी अब हाईटेक होते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और CRPF के जवानों ने एक ट्रक से 546 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है। इसे हुड में लोहे की जाली लगाकर प्लास्टिक के नीचे छिपाया गया था। खास बात यह है कि मॉनिटरिंग करने के लिए ट्रक में GPS भी लगा था। पुलिस ने गांजे के साथ महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, तोंगपाल थाना पुलिस और CRPF 227वीं बटालियन को मादक पदार्थों के तस्करी कर ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने NH-30 पर घेराबंदी कर एक ट्रक को रोक लिया। ट्रक में दो लोग बैठे थे। जवानों ने तलाशी ली तो पता चला कि ट्रक की हुड में अलग से लोहे के तारों का जाल लगाया गया था। उसे प्लास्टिक से ढंका था। जवानों ने चेक किया तो अंदर पैकेट भरे हुए थे। उसमें से 546.170 किलो गांजा बरामद हुआ।

इसके बाद जवानों ने ट्रक में सवार दोनों आरोपी महाराष्ट्र के वर्धा निवासी राजेश खड़तकर (28) और गोंदिया के फुलचर निवासी गजानंद भगत (50) को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि वे दोनों गांजा की तस्करी कर ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक में GPS लगा भी मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *