46 साल में पहली बार इतनी बारिश:दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के रनवे में भी बारिश का पानी भर गया

46 साल में पहली बार इतनी बारिश:दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के रनवे में भी बारिश का पानी भर गया

दिल्ली में शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। यहां 46 साल बाद इतनी बारिश हुई है। मोतीबाग, आरके पुरम सहित दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है और यहां से आने-जाने वालें लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के रनवे में भी बारिश का पानी भर गया। इसके बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसमें एक वीडियो 2 से 3 साल पुराना था। जिसे इस साल का बताकर वायरल किया गया। इस वीडियो में एयरपोर्ट परिसर के अंदर बारिश का पानी दिखाया गया था। हालांकि, बारिश का पानी एयरपोर्ट के रनवे पर जरूर भर गया, जिससे पार्किंग क्षेत्र में खड़े प्लेन के पहिए उसमें डूबे नजर आए।एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि एक इंटरनेशनल और 4 घरेलू फ्लाइट्स को जयपुर और अहमदाबाद एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) के अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में पानी भरने की समस्या सामने आई है, वहां मशीनों के जरिए पानी निकाला जा रहा है।शनिवार तक दिल्ली में 1100 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले 2003 में 1050 मिमी बारिश हुई थी। यह रिकॉर्ड भी इस साल टूट गया। दिल्ली में 1975 में 1150 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यदि बारिश इसी तरह होती रही तो 46 साल पुराना यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *