अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपने मानवीय पहलू को दिखाया। बुधवार सुबह अक्षय की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के बाद अक्षय को निर्देशक आनंद एल राय की मां के अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए देखा गया। गौरतलब है की आनंद की माँ का निधन भी बुधवार को ही हुआ है। आनंद की मां का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया।
आनंद एल राय और उनके भाई रवि राय अपनी मां से बेहद करीब थे, जिसके चलते खबर मिलते ही वो तुरंत घर पहुंचे थे।
रक्षाबंधन में साथ काम कर रहे है आनंद और अक्षय
अक्षय और आनंद दो प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। अक्षय ने इस साल की शुरुआत में सारा अली खान और धनुष के साथ अतरंगी रे की शूटिंग पूरी की और रक्षा बंधन की शूटिंग शुरू होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही दोनों के साथ ये हादसा हो गया। आनंद एल राय की रक्षा बंधन के लिए अक्षय कुमार ने 5 किलो वजन बढ़ाया। रक्षा बंधन में भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में हैं।
अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले मां ने छोड़ी दुनिया
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पिछले 6 दिन से ICU में रखा गया था। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी। अरुणा ने अपने बेटे अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है।