5 दिन में दूसरी बार 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगे

5 दिन में दूसरी बार 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगे

भारत में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना वैक्सीन के एक करोड़ से ज्यादा डोज लगे। इसी के साथ सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड भी बन गया। कोविन पोर्टल के मुताबिक, आज करीब 1.25 करोड़ लोगों को टीका लगा है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश ने एक और मुकाम हासिल किया है। पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए आज देश में वैक्सीन के 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए गए हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

इससे पहले 27 अगस्त को 1.08 करोड़ डोज लगाए गए थे। अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 65.26 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 50.31 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 14.94 करोड़ लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।

इंदौर में 100% वयस्क आबादी को वैक्सीन लगी
स्वच्छता, स्मार्ट सिटी, वाटर प्लस, वैक्सीनेशन महाभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर में 100% वयस्क आबादी को पहला डोज लग गया है। इस मामले में 10 लाख की आबादी वाले जिलों में इंदौर टॉप पर है। कलेक्टर मनीषसिंह के मुताबिक, मंगलवार को भी यहां टारगेट से ज्यादा वैक्सीनेशन किया गया।

गुजरात में 8 लाख से ज्यादा डोज लगे
गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है कि वहां मंगलवार को 8 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए हैं। इसी के साथ गुजरात में सिर्फ अगस्त महीने में तक कुल 1 करोड़ 34 लाख वैक्सीन डोज लगाए जा चुके हैं। अब तक राज्य को 4.62 करोड़ वैक्सीन डोज सरकार से मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *