तालिबान का नया फरमान, लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक

तालिबान का नया फरमान, लड़के-लड़कियों के साथ पढ़ने पर रोक

कुछ दिनों पहले तक महिलाओं को अधिकार देने की बात कह रहे तालिबान ने पुराने ढर्रे पर लौटना शुरू कर दिया है। तालिबान ने रविवार को लड़के और लड़कियों के साथ पढ़ाई करने पर बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं नए तालिबानी फरमान के मुताबिक अब अफगानिस्तान में कोई भी पुरुष शिक्षक लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेगा।

एक दिन पहले ही शेख अब्दुल बाकी हक्कानी को तालिबान ने उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया था। इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी हेरात शहर में यह आदेश जारी किया गया था कि लड़कियों और लड़कों को एक ही क्लास में नहीं पढ़ाया जा सकता है।

अफगानिस्तान बॉर्डर पर फायरिंग, 2 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर रविवार रात हुई फायरिंग में पाकिस्तान के 2 सैनिकों की मौत हो गई। मुठभेड़ खैबर पख्तूनख्वा बाजौर जिले में हुई। बाजौर में स्थित पाकिस्तान के मीलिट्री पोस्ट पर अफगानिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। इस दौरान पाकिस्तान के सैनिकों ने भी फायरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *