दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, सुबह CM भूपेश भी जाएंगे

दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, सुबह CM भूपेश भी जाएंगे

छत्तीसगढ़ में ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बदले जाएंगे या भूपेश बघेल इस पद पर कायम रहेंगे इस बात का फैसला कल या आने वाले 2-3 दिन में होगा यह तय हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 मंत्री-विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कल सुबह दिल्ली जा रहे हैं। कल उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय है। सोनिया गांधी के साथ भी बैठक की संभावना जताई जा रही है।

रायपुर हवाई अड्‌डे पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम लोग छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं। सरकार अच्छा काम कर रहे हैं। हम लोग आलाकमान से मिलकर यहां की स्थिति की जानकारी देने जा रहे हैं। देवेंद्र यादव का दावा था, सभी विधायक एकजुट हैं और सभी दिल्ली जाएंगे। हालांकि सरकार में शामिल सूत्रों का कहना है, करीब 50 विधायकों को दिल्ली ले जाने की तैयारी है। इसमें कई विधायक शुक्रवार सुबह रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। कल उनकी मुलाकात होगी। पार्टी आलाकमान अथवा किसी भी नेता ने विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है, विधायकों को दिल्ली नहीं बुलाया गया है। वे खुद भी विधायक हैं और पार्टी से इस संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। मरकाम आज मरवाही के दौरे पर थे। कल कोटा और पंडरिया में उनका कार्यक्रम तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *