हमारा रोजाना का खानपान हमारी उम्र को बढ़ा रहा या घटा रहा है, इस पर अमेरिकी वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। वैज्ञानिकों का कहना है, आमतौर पर खाए जाने कई फूड ऐसे हैं जो उम्र को घटा रहे हैं। जैसे- हॉटडॉग खाने से इंसान की उम्र 36 मिनट घट जाती है, वहीं मूंगफली के साल्टेड दाने खाने से उम्र में 26 मिनट तक का इजाफा होता है।
खानपान पर रिसर्च करने वाली मिशिगन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 5 हजार से अधिक खाने की चीजों का अध्ययन किया जो इंसान की स्वस्थ्य पर असर डालते हैं। इतना ही नहीं, वैज्ञानिकों ने रोजमर्रा के खाने की चीजों को तैयार होने से लेकर उसके फेंके जाने तक का पर्यावरण पर क्या असर पड़ता है, इसका भी अध्ययन किया।
ऐसे हुई रिसर्च
शोधकर्ताओं ने हॉटडॉग, पिज्जा, योगर्ट और चीज जैसे 5,800 फूड पर रिसर्च की। इन फूड का सेहत और पर्यावरण पर असर देखा। इनसे हमारी उम्र बढ़ती है या घटती है इसे समझाने के लिए एक टेबल बनाई। इसका नाम रखा हेल्थ न्यूट्रीशन इंडेक्स। इस इंडेक्स को ग्लोबल बर्डन ऑड डिजीज के आधार पर तैयार किया गया है।