ग्वादर के मछुआरे बोले- समुद्र से अंधाधुंध मछली पकड़ रहे चीनी जहाज

ग्वादर के मछुआरे बोले- समुद्र से अंधाधुंध मछली पकड़ रहे चीनी जहाज

पाकिस्तान के ग्वादर में रविवार को सैकड़ों मछुआरों ने चीनी जहाजों के अवैध रूप से मछली पकड़ने के खिलाफ प्रदर्शन किया। पेरिस के बलूच वॉइस एसोसिएशन NGO के अध्यक्ष मुनीर मेंगल ने सोशल मीडिया पर बताया कि ग्वादर में लोग इस इलाके के अलावा पासनी में गलत तरीके से मछली पकड़ रहे चीनियों के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फिशरीज मिनिस्टर और सरकार के अधिकारी भी स्थानीय मछुआरों के रुख का समर्थन करने के बजाय चीनियों के पक्ष में बयान देते रहते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब यहां के लोगों ने चीनी जहाजों का विरोध किया है। इससे पहले जुलाई में सैकड़ों मछुआरों, पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और सिविल सोसायटी के सदस्यों ने स्थानीय मछुआरों को बचाने के लिए चीनी जहाजों के मछली पकड़ने के लाइसेंस रद्द करने के लिए प्रदर्शन किया था। इमरान खान सरकार ने लाइसेंस जारी कर चीनियों को मछली पकड़ने का अधिकार दिया है। इस कदम के खिलाफ नेशनल पार्टी और बलूच छात्र संगठन भी आवाज उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *