शियाओं के जुलूस के दौरान बहावल नगर में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत और 41 घायल

शियाओं के जुलूस के दौरान बहावल नगर में ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत और 41 घायल

पाकिस्तान के सबसे बड़े सूबे पंजाब प्रांत के बहावल नगर में गुरुवार दोपहर तेज धमाका हुआ। इसमें 5 लोगों के मारे जाने और 41 लोगों के घायल होने की खबर है। यह ब्लास्ट शियाओं के अशुरा जुलूस के दौरान हुआ। घटना के बाद का वीडियो भी सामने आया है। इसमें लोग खून से सने नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान में शिया मुस्लिमों पर हमले कोई नई बात नहीं है। खासकर पंजाब प्रांत में इस तरह के हमले पहले भी होते रहे हैं।

खबर को दबाने की कोशिश
बहावल नगर में यह धमाका गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इसके बाद कई घंटे तक इस खबर को वहां के मेनस्ट्रीम मीडिय ने एक तरह से दबाए रखा। बड़े न्यूज चैनलों और वेबसाइट ने इसकी खबर नहीं चलाई।

बाद में सोशल मीडिया पर घटना के बाद के वीडियो नजर आने लगे। माना जाता रहा है कि पाकिस्तानी फौज और सरकार मीडिया हाउसेज पर शियाओं पर हमले की खबर दबाने के लिए दबाव डालती है। कई शिया नेता भी इस तरह के आरोप लगाते रहे हैं।

पुलिस ने देर से मानी हमले की बात
पाकिस्तान के एक शिया नेता ने जुलूस के दौरान धमाके की पुष्टि की। बाद में न्यूज एजेंसी ‘एपी’ ने भी बताया कि बहावल नगर में शियाओं के जुलूस पर आतंकी हमला हुआ है और इसमें 30 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, उसने मरने वालों की जानकारी नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *