Google Analytics Meta Pixel
शमिता शेट्टी की एज शेमिंग पर अक्षरा सिंह पर भड़कीं कश्मीरा शाह

शमिता शेट्टी की एज शेमिंग पर अक्षरा सिंह पर भड़कीं कश्मीरा शाह

एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह का सपोर्ट मिला। हाल ही में शमिता और अक्षरा के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इस दौरान अक्षरा ने शमिता की एज शेमिंग की और उन्हें मम्मी की उम्र का भी बताया था। इस बात पर कश्मीरा ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर अक्षरा, प्रतीक सहजपाल, मूस जट्टाना और निशांत भट की भी खिंचाई करते हुए कहा कि वो भाग्यशाली हैं क्योंकि वो घर के अंदर नहीं हैं घरवालों का चेहरा तोड़ने के लिए।”

कश्मीरा ने अक्षरा को सुनाई खरी खोटी

कश्मीरा द्वारा शेयर की गई एक वीडियो क्लिप में, मूस और निशांत हंस रहे थे क्योंकि उन्होंने कहा था कि ‘मां की उम्र की है’। इस पर ट्वीट्स की एक सीरीज में, कश्मीरा ने लिखा, “डार्लिंग अक्षरा अगर शमिता शेट्टी मां की उम्र की हैं तो मैं ये जनना चाहती हूं क्या तुम घर पर अपनी मां से भी ऐसी बदतमीजी से बात करती हो? अब कहां गई आपकी सभ्यता। यह कूल नहीं है।

कश्मीरा ने दी घर वालों को वार्निंग

कश्मीरा ने यह भी ट्वीट किया, “शर्म आती है मुझे आप सब पर लड़कियों की एज शेमिंग करने के लिए। आपकी हिम्मत कैसे हुई? मैं इन चारों को इस चीज के लिए अभी से नापसंद करने लगी हूं और मैं शमिता शेट्टी और हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी हूं जो इस एज सलैमिंग के साथ गुजरता है। आप लोग भाग्यशाली हैं कि घर के अंदर मैं नहीं हूं घरवालों का चेहरा तोड़ने के लिए।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं उम्र और बैकग्राउंड के इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह से शमिता शेट्टी के साथ हूं, जब मैं घर के अंदर थी तो मैं पिछले सीजन में इस चीज से गुजरी थी? स्किल और डिटरमिनेशन का एज या बैकग्राउंड से क्या लेना-देना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *