Google Analytics Meta Pixel

स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

मंत्री मोहम्मद अकबर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
दक्षिणापथ,दुर्ग।
स्वतंत्रता दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग एवं प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने दुर्ग के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।
मुख्य अतिथि मंत्री मोहम्मद अकबर ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।