Google Analytics Meta Pixel
15 लाख रुपए की कोकीन बरामद; एसपी बोले- प्रदेश में रायपुर सबसे बड़ा ड्रग्स मार्केट

15 लाख रुपए की कोकीन बरामद; एसपी बोले- प्रदेश में रायपुर सबसे बड़ा ड्रग्स मार्केट

छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पैडलर से 15 लाख रुपए की कोकीन बरामद हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी रायपुर, बिलासपुर और प्रयागराज से की गई है। यह लोग ड्रग्स की सप्लाई रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के क्लबों व पार्टियों में करते थे।

पुलिस ने 30 सितंबर को पंचशील नगर निवासी श्रेयांस झाबक और कोटा निवासी विकास बंछोर को गिरफ्तार किया था। इनके पास से 1.7 लाख रुपए कीमत की 17 ग्राम कोकीन बरामद हुई। दोनों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने 10 दिन में कड़ियां जोड़ी और सभी आरोपियों को धर दबोचा। यह लोग गोवा से ड्रग्स लाकर बेचते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *