आगरा में दो ऐतिहासिक स्थल कल से फिर खुल जाएंगे। पर्यटक 17 मार्च से बंद ताजमहल और आगरा का किला देख सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने इन दोनों स्थलों को फिर से खोलने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करना होगा। 17वीं सदी के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब ताजमहल से इतने दिन (188) बंद रहा।
अब तीन बार बंद हुआ ताजमहल
इतिहासकार राजकिशोर राजे के मुताबिक- ताजमहल का निर्माण 1632 से 1648 के बीच हुआ। अब तक तीन बार इसके दरवाजे बंद हुए हैं। पहली बार साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के दौरान ताजमहल 15 दिन बंद रहा था। 1978 में बाढ़ के दौरान सात दिन के लिए बंद रहा। इसके बाद कोरोनावायरस के चलते 17 मार्च को ताज के दीदार पर 15 दिन की पाबंदी लगी थी। बाद में इसे अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया।