तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचा जवान निकाल रहा था शव

तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद रेस्क्यू के लिए पहुंचा जवान निकाल रहा था शव

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। असल में राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे डीआरजी के जवान तालाब में ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकाल रहे थे। तभी एक जवान ने एक ऐसी महिला का शव बाहर निकाला, जिसका चेहरा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। हादसे की शिकार वह महिला उसकी मां थी। जवान खुद को रोक नहीं पाया और जोर-जोर से रोने लगा। साथी जवानों ने उसे किसी तरह संभाला।

इसी इलाके में सर्चिंग पर थे DRG के जवान
दोपहर के करीब डेढ़ बज रहे थे। डीआरजी(डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के जवान तेलम-टेटम के पास सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच अचानक शोर मचा, बचाओ-बचाओ। कुछ लोग तेज-तेज से चिल्ला रहे थे। चारों तरफ सिर्फ बचाओ-बचाओं की आवाजें आ रही थीं। ये सुनकर सभी जवान दौड़ते हुए रोड की तरफ गए। यहां उन्होंने देखा कि एक ट्रैक्टर तालाब में जा घुसा है। इतना ही नहीं ट्रैक्टर आधे पानी में डूबा हुआ था। यह देखकर तुरंत एक-एक कर जवान अंदर घुसने लगे। इस रेस्क्यू में जवान वसू भी शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *