CBI का दर दिखाकर मुंगेली जिले के रेंजर से 1.4 करोड़ ऐंठने वाले 3 आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सामने आने के बाद से आरोपी सरताज 7 महीने से फरार चल रहा था। सरताज और उसके 2 साथियों पर फर्जी पत्रकार बनकर रेंजर से पैसे वसूलने का आरोप लगा था। सरताज से पहले उसके दो साथियों परमवीर मरहास और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी को मुंगेली पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद से ही दोनों जेल की हवा खा रहे है।
6 महीने पहले 3 जनवरी को मुंगेली रेंजर सीआर नेताम ने CBI जांच का डर दिखाकर कथित 2 पत्रकारों समेत 3 लोगों पर 1.4 करोड़ रुपए वसूली की मुंगेली के कोतवाली पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। जिसके बाद घेराबंदी कर परमवीर मरहास (40) और उसकी महिला मित्र वर्षा तिवारी(30) को गिरफ्तार किया था। तब आरोपियों के पास से 8.15 लाख नकद सहित ,स्विफ्ट कार, एक्टिवा स्कूटी और सोने के जेवर सहित सोने के जेवर जब्त किए थे, जिनकी कुल कीमत 25 रुपए पुलिस ने बताई थी। लेकिन पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ती उससे पहले ही इस गैंग का तीसरा आरोपी सरताज फरार होने में कामयम हो गया।