नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान माइनस में पहुंच गया है। सात राज्यों में सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन पारा 5°C से नीचे दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार को शहर में शीतलहर चली और न्यूनतम पारा 8.2°C दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।