भारत ने अमेरिकी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि देश के किसी भी सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन क्षमता नहीं है। केंद्र सरकार ने कहा कि व्यापार से जुड़ी चिंताओं का समाधान भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत से निकाला जाना चाहिए।
सरकार ने अमेरिकी टैरिफ बढ़ाने के प्रावधानों को लेकर स्पष्ट किया कि वह अमेरिका के साथ ट्रेड डील को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।