पहाड़ों पर ठंड का असर बढ़ गया

पहाड़ों पर ठंड का असर बढ़ गया

पहाड़ों पर ठंड का असर बढ़ गया है। कश्मीर में शोपियां में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पहलगाम और गुलमर्ग में भी पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। इससे दिल्ली में भी ठंड बढ़ी है। यहां गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। झोंकों की रफ्तार 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *