भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग में बड़ा कदम उठाया गया है। जापान की सेना अगले साल से अपनी लंबी दूरी की मिसाइलों की टेस्टिंग भारत की फायरिंग रेंज में कर सकेगी। गुरुवार को दोनों देशों के बीच टोक्यो में हुई मंत्रिस्तरीय वार्ता में इस पर सहमति बनी है।
जापान खास तौर पर अपनी करीब 1000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे अटैक ड्रोन को टेस्ट करना चाहता है, लेकिन जापान के पास टेस्टिंग के लिए उतनी रेंज वाली खाली जगह नहीं है।