पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव एक बार फिर तेज हो गया है। ईरान ने बुधवार को कुवैत में एक अमेरिकी हवाई अड्डे और बहरीन में कई ठिकानों को निशाना बनाया।
ईरान की सरकारी प्रेस टीवी ने बताया कि ये हमले अमेरिका की ओर से मंगलवार को ईरान के केश्म आईलैंड पर की गई सैन्य कार्रवाई के जवाब में हुए हैं।
हालांकि, कुवैती सेना के जनरल स्टाफ ने कहा कि कुवैत में अली अल सलेम एयर बेस को ड्रोन से निशाना बनाया गया था। सभी हमले एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिए थे।
वहीं, बहरीन में बुधवार सुबह हवाई हमले के सायरन बजे। सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ईरानी हवाई हमलों को रोक दिया।