अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से नाराज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से नाराज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से नाराज हैं। वजह है ईरान जंग पर वेंस की आलोचना। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प का मानना है कि वेंस को ईरान पर हमले के उनके फैसले का समर्थन करना चाहिए था।

दूसरी तरफ, ट्रम्प विदेश मंत्री मार्को रुबियो की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने रुबियो को 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अच्छा उम्मीदवार बताया है।

रुबियो लगातार ईरान पर हमले को सही ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी। वेंस ने कहा है कि उनके और ट्रम्प के बीच इस मुद्दे पर कोई मतभेद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *