भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में 7 बल्लेबाज और 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा। कप्तान शुभमन गिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
गिल ने कहा कि सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, प्लेइंग-11 में किन चार पेसर्स को मौका मिलेगा, यह तय होना बाकी है।