न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर दाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।
रविवार को भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे में बल्लेबाजी के दौरान सेंटनर के हाथ पर गेंद लगी थी। इसके बाद कराए गए स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मीडिया रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी।