मध्यप्रदेश के जयपाल मालवीय ने शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर जीत लिया है। उन्होंने गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में चल रही ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप के पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की।
जयपाल ने फाइनल में 242.2 पॉइंट हासिल कर दूसरा स्थान पाया। चीन के हू काई ने 243.9 पॉइंट के साथ गोल्ड जीता। दोनों के बीच सिर्फ 1.7 पॉइंट का अंतर रहा। चेक रिपब्लिक के जिंदरिच डुबोवी 220.9 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।