डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले जा रहे SAFF फुटबॉल चैम्पियनशिप में जीत के साथ शुरुआत की है। गुरुवार को ग्रुप-B के मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया। भारत के लिए सुहैल अहमद भट्ट ने दो और मगलेंथांग किपगेन ने एक गोल किया। हाफ टाइम तक भारत 3-0 से आगे था।