वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति
पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं की निरंतरता के लिए 4,103 करोड़ 73 लाख रूपये की स्वीकृति
नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना निर्माण के लिए 700 करोड़ रूपये की स्वीकृति
चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए 610 करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति
लोकायुक्त संगठन के सुचारू संचालन के लिए 573 करोड़ 85 लाख रूपये की स्वीकृति
जबलपुर में राजा शंकर शाह-कुंवर रघुनाथ शाह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के संचालन के लिए पद सृजन और 83 लाख 18 हजार रूपये की स्वीकृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय