सारा अली खान के दोस्त रहे ओरी ने सारा और उनकी मां अमृता सिंह के साथ अपने 10 साल पुराने रिश्ते के टूटने की वजह बताई है।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में ओरी ने कहा 2021 में अमृता सिंह ने उन्हें बहुत बुरा-भला कहा और गालियां दीं।
वहीं, गोवा में एक बड़े कानूनी मामले के दौरान उन्होंने सारा का साथ दिया था, लेकिन जब ओरी को खुद मदद की जरूरत पड़ी तो सारा ने एक फोन तक नहीं किया। इसी वजह से उन्होंने दोनों को अनफॉलो किया।