न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में निवेश ना करने का फैसला लिया है। बोर्ड ने 2027 सीजन से पहले लीग की नई टीम शुरु करने के लिए अमेरिकी कंपनी ट्रू नॉर्थ स्पोर्ट्स (TNS) वेंचर्स के साथ समझौता किया था। अब बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट और संसाधनों पर फोकस करने का फैसला किया है।