अगर आपने अपने लोन की पूरी किस्तें चुका दी हैं और बैंक से नो-ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) भी मिल गया है। फिर भी आपकी सिबिल रिपोर्ट में वह लोन ‘एक्टिव’ या बकाया दिख रहा है, तो संभल जाएं।
जब भी आप नए लोन के लिए अप्लाई करते हैं, तो बैंक सबसे पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। अगर पुराना लोन रिपोर्ट में खुला दिखेगा, तो बैंक समझेगा कि आप पर अभी भी कर्ज है। इससे आपका नया लोन अटक स